फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sadak marammat ke lie graameenon ne kiya pradarshan

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
sadak marammat ke lie graameenon ne kiya pradarshan
डाला। चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटा के डाला में सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सड़क मरम्मत कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि डाला से सलाईबनवा स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। मार्ग पर गिट्टियां उखड़ने से निंगा, ओबरा गांव, सलईबनवा से स्कूल जाने वाले बच्चे, ड्यूटी जाने वाले मजदूर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग से आवागमन करने वालों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना था कि हल्की बारिश होने पर भी मार्ग पर हुए गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क मरम्मत कराने के लिए बीडीओ चोपन के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में रेनू चौधरी, सुदामा, गंगा, मंजू, शिवपूजन, दशमतिया, बेचूलाल, दिनेश, हीरावती देवी, फुलकालो देवी, तारा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed