फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rural stadium to be built in 25 villages of Sonbhadra district

सोनभद्र जिले के 25 गांवों में बनेंगे रुरल स्टेडियम

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rural stadium to be built in 25 villages of Sonbhadra district
सोनभद्र। गांवों में खेल प्रतिभाओं के विकास और युवाओं का कौशल निखारने के लिए जिले के 25 गांवों में रूरल स्टेडियम का निर्माण होगा। मनरेगा के तहत बनने वाले इन मैदानों के चारों तरफ रनिंग ट्रैक का निर्माण होगा। पंचायत और युवा कल्याण विभाग की मदद से खेल की अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। विभिन्न ब्लाकों से गांवों का चयन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही भूमि चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। विभाग इसकी रूपरेखा बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खेल सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाओं का विकास नहीं हो पा रहा है। पूरे जिले में सिर्फ मुख्यालय पर तियरा गांव में स्टेडियम है। युवा कल्याण विभाग की ओर से नगवा में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराया गया है लेकिन उसका संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। गांवों में खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि की लंबे समय से देखभाल न होने से अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। खेल मैदान की भूमि को संरक्षित करने और खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए ग्रामीण स्तर पर इसे स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। मनरेगा के तहत मैदान को समतल कराया जाएगा। इसके बाद पंचायती राज, युवा कल्याण और अन्य विभागों से समन्वय बनाकर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रूरल स्टेडियम के लिए बभनी डगडौवा, चतरा के रामगढ़ व सिलथम, चोपन में जुगैल, घोरावल में धुआस, बिसहार, मसिया दीनानाथ व मड़ई गांव, नगवां में मकरी बारी और सदर में सिलथरी का चयन किया गया है। दुद्धी, म्योरपुर, करमा और कोन ब्लाक में भी गांवों के चयन की प्रक्रिया जारी है। चयनित गांवों में खेल मैदान का समतलीकरण कराने के बाद उसके चारों तरफ रनिंग ट्रैक का निर्माण होगा। इससे युवा गांव में ही दौड़ लगा सकेंगे। गांवों के युवक मंगल दल व अन्य समितियों के माध्यम से फुटबॉल, वॉलीबाल जैसे अन्य खेलों की व्यवस्था होगी। माना जा रहा है कि खेल मैदान होने से गांवों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 25 गांवों में रूरल स्टेडियम बनाने की योजना है। कुछ ब्लाकों में गांवों का चयन भी कर लिया गया है। मनरेगा से मैदान का समतलीकरण कराया जाएगा। इसके बाद दूसरे विभागों से समन्वय बनाकर खेल से जुड़ी अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जल्द ही इस संबंध में बैठक भी होगी। - शेषमणि, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed