फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rural health services will improve only through hope

Sonebhadra News: आशाओं के जरिये ही बेहतर होंगी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rural health services will improve only through hope
सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन आशाएं चुनी गईं। जिला स्तर पर चोपन के बीसीपीएम सुनील कुमार और बभनी के बीपीएम ओमप्रकाश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में आशाओं को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सीडीओ जागृति अवस्थी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह और सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आशाओं ने गीतों के माध्यम से सफाई, टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य, कुपोषण, जनसंख्या नियंत्रण आदि के महत्व को समझाया। बेटे और बेटी के बीच का फर्क मिटाने का भी संदेश गीतों के माध्यम से दिया। सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार ने कहा कि आशाओं के जरिये ही ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. आरजी यादव ने आशाओं के कार्यों और संभावनाओं पर प्रगति रिपोर्ट रखी। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि बदलते परिवेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। उससे जरूरी है इन सेवाओं का क्रियान्वित होना। कहा कि आशा, एएनएम की जिम्मेदारी है कि वे गांव स्तर पर बच्चों में होने वाली बीमारियों की जानकारी लें और फिर ऊपर के अधिकारियों को बताएं, ताकि बच्चों का सही समय पर उपचार हो सके। दूरस्थ ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए एंबुलेंस योजना चलाई जा रही है। अब सिर्फ एएनएम और आशाएं सही मायने में गांव स्तर पर कार्य करें और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो लोगों को बेहतर चिकित्सा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये आशाएं रहीं प्रथम
पीएचसी ककराही के अंतर्गत कोनियावा गांव की बुधनी देवी, चतरा ब्लॉक में सिल्थम की कीर्ति सिंह, बभनी में कनवा की कांति देवी, नगवां में तेनुडाही की फुलवासी, घोरावल में अहरौरा की सुशीला देवी, चोपन में कन्हौरा की अनीता, दुद्धी में झारोकला की गीता, म्योरपुर ब्लॉक में हरवरिया की सीता देवी को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। नगरीय क्षेत्र से रॉबर्ट्सगंज वार्ड नंबर 4 की सविता मिश्र प्रथम, ओबरा की प्रतिमा शर्मा द्वितीय और रेणुकूट की अमृता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पहले स्थान पर रही आशा को पांच हजार रुपये की राशि खाते में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed