फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rs 1.96 crore approved for extended areas of the city, road, drain and street lighting will be improved.

Sonebhadra News: नगर के विस्तारित क्षेत्रों के लिए 1.96 करोड़ रुपये मंजूर, सुधरेगी सड़क, नाली और पथ प्रकाश की व्यवस्था

Tue, 18 Feb 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.96 crore approved for extended areas of the city, road, drain and street lighting will be improved.
नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में बेहतर जनसुविधाएं मुहैया कराने के लिए 1.96 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस धनराशि से इन क्षेत्रों में सड़क, नाली, पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। यह कार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

पहली किश्त के रूप में 98.46 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। कागजी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा। वर्ष 2022 में नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। आसपास के 17 गांव नगर का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन

गांव से नगर में शामिल हुए इन गांवों में बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। कहीं जल निकासी का इंतजाम नहीं है तो कहीं सड़कें टूटी पड़ी हैं। रास्तों पर हर वक्त अंधेरा पसरा रहता है। गांव में पर्याप्त बजट न होने से यह क्षेत्र विकास से वंचित थे। नगर में शामिल होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। इसे शासन ने मंजूरी दे दी है। कुल 196.93 करोड़ की पांच परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसकी पहली किश्त के रूप में 98.46 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं।
खास बात यह कि इस योजना के तहत चुनी जाने वाली सोनभद्र पूर्वांचल की एकमात्र निकाय है। इसके अलावा देवरिया नगर पालिका के 99.67, नगर पालिका बुलंदशहर को 102.18 और नगर पालिका पलिया लखीमपुर खीरी को 100.33 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।

ये कार्य कराए जाएंगे
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से पांच कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसमें नगर के विस्तारित क्षेत्र उरमौरा वार्ड नंबर 12 में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से 39.89 लाख रुपये से आरसीसी नाली व सीसी रोड का निर्माण, वार्ड नंबर चार रौंप सहिजन खुर्द महाल में 39.65 लाख से सीसी रोड, वार्ड नंबर 7 व 11 के मध्य विवेकानंद प्रेक्षागृह पानी टंकी के पास 19.18 लाख से सीसी रोड, वार्ड नंबर 7 व 18 के मध्य विवेकानंद प्रेक्षागृह के पीछे 39.62 लाख रुपये से आरसीसी नाली व सीसी रोड और नगर पालिका सीमा क्षेत्र में 58.59 लाख रुपये से एलईडी स्ट्रीट लाइट का कार्य कराया जाएगा।


विस्तारित क्षेत्राें में जनसुविधाओं की बेहतरी के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत प्रस्ताव भेजे गए थे। पांच कार्यों को शासन ने स्वीकृति दे दी है। पूर्वांचल से सिर्फ सोनभद्र ही एकमात्र नगर पालिका ही इस योजना में चुनी गई है। पहली किश्त भी अवमुक्त हो गई है। कागजी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
-रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed