फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Room inspectors will get identity card with QR code

Sonebhadra News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र

Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Room inspectors will get identity card with QR code
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में मनमानी नहीं चलेगी। ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी होगा। प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 46750 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया बदल दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे। बेसिक के 1474 और माध्यमिक के करीब 1340 शिक्षकों का पूरा डाटा पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके आधार पर उनके परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय-पत्र में कक्ष निरीक्षक का नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद की जानकारी होगी। केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे। 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में लगाए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाले परिचय-पत्र जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed