फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Robertsganj: Bhupesh got forgiveness after sitting on the stage

राबर्ट्सगंज : मंच से उठक-बैठक कर माफी पा गए भूपेश

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Robertsganj: Bhupesh got forgiveness after sitting on the stage
सोनभद्र। त्रिदेव सम्मेलन के दौरान राबर्ट्सगंज से विधायक भूपेश चौबे ने जब मंच पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक किया तो हंगामा मच गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो की देश स्तर पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा विधायकों पर खूब निशाना साधा। इसी के बाद तेल मालिश का वीडियो आने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हुई। डैमेज कंट्रोल करते हुए भाजपा के रणनीतिकारों ने इसे विधायक की सरलता से जोड़ दिया। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जगह-जगह इस चर्चा को हवा दी गई कि विधायक काफी सरल हैं। विधायक होकर भी भला कोई मंच से इस तरह माफी मांगता है क्या? जोर-शोर से प्रचारित इन बातों का जनता पर असर हुआ। लिहाजा जो वर्ग पहले विधायक से नाराज थे उनका भी मिजाज बदलने लगा। रही-सही कसर पीएम मोदी की सभा ने पूरी की। इसके अलावा बसपा से ब्राह्मण मतों में बिखराव को रोकने के लिए पार्टी के बड़े ब्राह्मण नेताओं को इसी क्षेत्र में लगाया गया। चतरा और नगवां में जो ब्राह्मण मतदाता विधायक से नाराज थे, उनमें अंतिम समय में यह संदेश दिया गया कि अगर वह भाजपा के साथ नहीं आए तो सपा जीत जाएगी। कोन में स्थानीय होने के मुद्दे को उठाया गया। नतीजा बसपा कमजोर होती गई और इसका लाभ भाजपा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed