{"_id":"5eb2bbdb8ebc3e90224c1087","slug":"roadways-buses-started-operating-in-the-district-sonbhadra-news-vns523594198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए जारी लॉकडाउन-3 के बीच जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए 10 बसें चलाई जा रही है। बसों में पचास फीसदी यात्री ही बैठाए जा रहे हैं।
राबर्ट्र्सगंज रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि जनपद सोनभद्र ग्रीन जोन यानी सेफ जोन में होने के नाते जिला में रोडवेज बसों के परिवहन की अनुमति मिली है। परिवहन निगम की तरफ से मंगलवार की शाम से राबट्र्सगंज शक्तिनगर के बीच पांच रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। राबर्ट्र्सगंज से बीजपुर के बीच एक, घोरावल-खलियारी के बीच दो, राबट्र्सगंज से कोन-विंढमगंज मार्ग पर एक और राबट्र्सगंज दुद्धी होते हुए विंढमगंज मार्ग पर एक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है।
जनपद में कुल 10 रोडवेज बसों का संचालन सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए किया जा रहा है। बस में 50 फीसदी सवारी ही बैठाई जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से यात्रियों का कम निकलना हो रहा है।