फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roadways buses going empty for Prayagraj, there is no space even to step in trains

Sonebhadra News: प्रयागराज के लिए खाली जा रहीं रोडवेज बसें, ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं

Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses going empty for Prayagraj, there is no space even to step in trains
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही। श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें लगाई हैं, लेकिन सड़क मार्ग पर जगह-जगह जाम से लोग बसों में सफर से बच रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी जगह जिले से होकर प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। धक्का-मुक्की करते हुए लोग ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। जिले से सोनभद्र रेलवे स्टेशन होते हुए प्रयागराज के लिए तीन यात्री ट्रेनें संचालित हैं।
विज्ञापन

इसमें मूरी एक्सप्रेस, चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रमुख हैं। महाकुंभ के दौरान यात्री ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। मौनी अमावस्या के दौरान महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन दिन के लिए चलाई गई थी। शुरुआत में सोनभद्र रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 1000 से 1200 यात्री प्रयागराज के लिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर यात्रियों की संख्या बढ़कर तीन हजार से अधिक हो गई थी। भगदड़ के बाद वसंत पंचमी पर जिले से जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, मगर एक बार फिर से महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों से रवाना हो रहे हैं।
महाकुंभ के लिए 70 से अधिक रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं, मगर पहले के सापेक्ष जनपद से कम यात्री रोडवेज बसों में जा रहे है। यहां तक कि यात्री न निकलने की वजह से खाली बसें भेजनी पड़ रही हैं। सोनभद्र रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए प्रतिदिन तीन हजार से अधिक यात्री निकल रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों की मानें तो सामान्य दिनों में इन ट्रेनों से 100-150 यात्री ही प्रयागराज की यात्रा करते थे। इन दिनों यह संख्या कई गुनी है। यह बात अलग है कि ज्यादातर यात्री बिना टिकट ही जा रहे हैं।

रिजर्वेशन के बाद भी नहीं हो पा रहे सवार
सोनभद्र रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन के बाद भी यात्री सवार नहीं हो पा रहे हैं। डेढ़ से दो माह पहले रिजर्वेशन कराए लोग धक्का-मुक्की तथा ट्रेन का दरवाजा बंद होने से सवार नहीं हो पा रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज के मुकेश का कहना है कि उनकी बुआ को रविवार को प्रयागराज थाना था। पहले से रिजर्वेशन होने के बाद भी ट्रेन में अपनी सीट पर वह बैठ नहीं सकी। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उन्हे रोडवेज बस से प्रयागराज भेजना पड़ा। सोनभद्र से इस समय रिजर्वेशन नहीं के बराबर हो रहा है। पहले से ही सभी सीटें फूल चल रही हैं।


पहले की अपेक्षा रोडवेज बसों में कम यात्री आ रहे हैं। प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर लग रहे लंबा जाम की वजह से लोग रोडवेज बसों में यात्रा नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी खाली बसें भेजनी पड़ रही हैं। हालांकि मिर्जापुर व वाराणसी से काफी यात्री निकल रहे हैं। इससे आमदनी भी घट गई है।
-विश्राम सिंह, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed