{"_id":"68e954ae707e62267404a7e4","slug":"roadways-bus-service-stopped-after-five-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-135698-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पांच दिन बाद बंद हो गया रोडवेज बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पांच दिन बाद बंद हो गया रोडवेज बस का संचालन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू करने की योजना साकार नहीं हो पा रही। परिवहन निगम के सोनभद्र डिपो में आठ नई बसें आने के बाद भी इनका संचालन नहीं हो रहा। चोपन-भरहरी मार्ग पर पांच दिन रोडवेज बस का संचालन हुआ था, जो अब बंद हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
जिले के ग्रामीण अंचलों को परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए परिवहन निगम की ओर से सोनभद्र डिपो को आठ नई बसें भेजी गई हैं। प्रबंधन के मुताबिक छह बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर शुरू कर दिया गया है।
इसमें बैरखड़ से रॉबर्ट्सगंज होते हुए वाराणसी तक एक बस चलाई जा रही है। दूसरी मांची मार्ग पर, तीसरी रॉबर्ट्सगंज से घोरावल होते हुए मिर्जापुर, चौथी आसनडीह से रॉबर्ट्सगंज होते हुए वाराणसी, पांचवी बीजपुर और छठी बस विंढमगंज मार्ग पर चल रही है।
विज्ञापन
वहीं, चोपन से भरहरी मार्ग और कुड़ारी-शिल्पी से घोरावल होते हुए मिर्जापुर तक बसों का संचालन अभी नहीं शुरू किया गया। हालांकि चोपन-भरहरी मार्ग पर बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन पांच दिन बाद ही यह बंद हो गई है। बता दें कि चोपन-भरहरी मार्ग पर रोडवेज बस चलती थी, जिसे कोरोना कॉल में बंद कर दिया गया था। संवाद