{"_id":"61423a318ebc3e227e3e4cd7","slug":"roads-became-ponds-due-to-heavy-rain-waterlogging-in-many-areas-sonbhadra-news-vns6118269134","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कें बनीं ताल, लोगों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कें बनीं ताल, लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक परिसर में जमा बारिश का पानी।
- फोटो : SONBHADRA
कई दिनों से आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल बुधवार को झमाझम बरसे। दोपहर में करीब पौन घंटे की तेज बारिश से सड़कें झील बन गईं तो गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। सरकारी व निजी कार्यालयों के परिसर में पानी लग गया। ओवरफ्लो करती नालियों से सड़क तक फैले पानी के बीच होकर आवागमन को लोग मजबूर दिखे। काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। नगर के ही कई आवासीय इलाकों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। उधर, खेत-खलिहानों में हलचल बढ़ गई। धान की सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसान खुशी से झूम उठे।
सावन में इस बार अच्छी बारिश हुई थी, मगर उसके बाद से ही बारिश का क्रम थमा हुआ था। मंगलवार की शाम से मौसम के रुख में बदलाव आया। रिमझिम बारिश के बीच ठंडी हवाओं ने लोगों को आनंदित कर दिया। पूरी रात रिमझिम बारिश होती रही। सुबह कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ तो दोपहर एक बजे के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे तक झमाझम बारिश ने नगर तरबतर कर दिया। नगर के बढ़ौली चौराहा से धर्मशाला चौक, पन्नूगंज रोड, जिला पंचायत रोड, नवीन मंडी स्थल के सामने सर्विस लेन पर पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। राबर्ट्सगंज नगरीय पीएचसी, कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में भी पानी भर गया। अचानक हुई तेज बारिश के कारण जाम नालियों से पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर आ गया। इससे नाली के गंदे पानी के बीच होकर लोग आवागमन को मजबूर दिखे। तेज बारिश का यह सिलसिला रुक-रुककर पूरे दिन चलता रहा। नगर के आंबेडकरनगर, उत्तर मोहाल सहित कई क्षेत्रों में लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया। उधर, किसानों के मुताबिक धान की फसलों को सिंचाई के लिए अच्छी बारिश की जरूरत थी। इस बारिश ने यह कमी पूरी कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो पौधों की वृद्धि अच्छी होगी।
घर में घुसा बारिश का पानी
बीजपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्राम पंचायत के टोला शांतिनगर में बारिश के पानी ने समस्या खड़ी कर दी। टोले में बारिश के पानी की निकासी न होने से अर्चना श्रीवास्तव घर में पानी घुस गया। बारिश और जलभराव के कारण घर का एक हिस्सा सोमवार की रात ढह गया था। इसी प्रकार ग्रामीण इलाके के कई गांवों में कच्चे घर बारिश की वजह से जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन
सड़क निर्माण की खामी से घरों में घुसा पानी
चोपन। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित बाड़ी में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के सर्विस लेन व घरों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या समाधान के लिए लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों का घरों में रहना भी दुश्वार हो गया है।

राबर्ट्सगंज धर्मशाला रोड पर जमा बारिश का पानी।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी के समीप सड़क पर जमा बारिश का पानी।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज न्यू मार्केट रोड़ पर जमा बारिश का पानी।- फोटो : SONBHADRA

कलेक्ट्रेट परिसर में जमा बारिश का पानी।- फोटो : SONBHADRA