{"_id":"68ab65e72927dea47a0de22b","slug":"roads-and-drains-will-be-built-in-churuk-with-one-crore-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-133142-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुर्क में एक करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुर्क में एक करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क के पांच वार्डों में जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी। इन वार्डों में कवर्ड नालियां बनाई जाएंगी। वहीं, तीन वार्डों में सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये से सात विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे नगर की पांच हजार की आबादी को सहूलियत होगी।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पांच वार्डों में कवर्ड नालियाें और सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत वार्ड नंबर एक, सात और आठ में सीसी रोड के साथ इंटरलाॅकिंग का काम कराया जाएगा।
वहीं, सीवरेज जल निकासी योजना के तहत वार्ड नंबर नौ, तीन और आठ में कवर्ड नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा वार्ड नंबर सात में विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना से इंटरलॉकिंग और कवर्ड नालियां बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत के ईओ सरोज कुमार ने बताया कि जल निकासी के लिए वार्डों में कवर्ड नालियां, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का काम कराने का प्रस्ताव है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद