फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road uprooted in just four months, now patching again

Sonebhadra News: चार माह में ही उखड़ गई सड़क, अब दोबारा पैचिंग

Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Road uprooted in just four months, now patching again
शाहगंज। जिस सड़क की चार माह पहले मरम्मत हुई थी, उस पर दोबारा से पैचिंग कराई जा रही है। मामला राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग का है। पहली बार कार्य के दौरान ही गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने वीडियो वायरल किया था। तब कुछ लोगों पर जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की दलील देकर अफसरों ने पल्ला झाड़ लिया। अब चार माह में ही दोबारा पैचिंग से गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से घोरावल को जाने वाला मार्ग करीब दो साल पहले ही स्टेट हाईवे के रूप में चयनित हुआ था। इसके बाद से सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले लोगों की सहूलियत को देखते हुए जिला मुख्यालय को घोरावल तहसील से जोड़ने वाले इस मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य कराया गया था। इसके तहत अक्तूबर में पूरी सड़क पर पेंटिंग कराई गई थी। चार माह पहले कार्य के दौरान शाहगंज कस्बे के उसरी कलां गांव के पास का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण नवनिर्मित सड़क को हाथ से उखाड़कर दिखा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि तारकोल की नाममात्र की मात्रा का उपयोग हो रहा है, जिस कारण सड़क ऐसे ही उखड़ जा रही है। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए अफसर ठेकेदार के बचाव में खड़े हो गए थे। दलील दी थी कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। अब चार माह में ही दोबारा पैचिंग का कार्य होता देख लोग हतप्रभ हैं। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। वित्तीय सत्र का अंतिम समय होने के कारण भी बजट खपाने के खेल से इसे जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दोबारा पैचिंग या मरम्मत की बात गलत है। पिछले दिनों बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पानी लगने से गड्ढे बन गए थे, जिसे उसी ठेकेदार के माध्यम से ठीक कराया जा रहा है। वैसे भी सड़क अभी अनुरक्षण अवधि में है। उसकी देखरेख ठेकेदार को ही करनी है। - श्रवण पांडेय, जेई, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed