फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road problem in Sonbhadra

सोनभद्रः मझुई मार्ग पर गड्ढामुक्ति के नाम पर कोरमपूर्ति, खदान का चूरा और मिट्टी डालकर भर दिए गड्ढे

Mon, 19 Jul 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Road problem in Sonbhadra
सोनभद्र के मधुपुर बाजार से राजगढ़ रोड जाने के लिए सबसे सुगम मझुई मार्ग की हालत खस्ताहाल है। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क की दुर्दशा से दो किमी के सफर में ही लोगों की आह निकल जा रही है।
विज्ञापन

घोरावल से वाराणसी के लिए जाने वाली दो बसों के अलावा दर्जनों टेंपो व अन्य सवारी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। मुबारकपुर, भवानीपुर मझुई, रमपथरा, सरौली, खैरपुर, खोरडीह सहित राजगढ़ और कर्मा इलाके से मधुपुर आने वालों के लिए यह सुगम लिंक मार्ग है। करीब चार वर्ष पूर्व इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था। इसी दौरान जिला पंचायत की ओर से मधुपुर की तरफ से 600 मीटर का ठेका दे दिया गया। लोक निर्माण विभाग के इस निर्माण में जिला पंचायत की दखल लोगों की मुसीबत बन गई। पहली बरसात में ही सड़क की गिट्टी उखड़कर किनारे लग गई। इस समस्या को लेकर पिछले वर्ष लोगों ने प्रदर्शन किया था। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार भी लगाई थी। इसके एवज में सड़क पर खदान का चूरा और मिट्टी डालकर कुछ राहत पहुंचाने की कोशिश की गई, जो बरसात होते ही कीचड़ में तब्दील हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed