{"_id":"6a022c920b0b1e21480e47f9","slug":"road-leading-to-kundvasini-dham-damaged-commuting-becomes-difficult-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146299-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कुंडवासिनी धाम जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कुंडवासिनी धाम जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
घोरावल। तहसील क्षेत्र के कोलियाघाटी में शिल्पी-कुड़ारी मार्ग कुछ स्थानों पर ध्वस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग प्रसिद्ध शक्तिपीठ कुंडवासिनी धाम को घोरावल से जोड़ता है। ग्रामीणों ने जर्जर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
छोटकउ सिंह, हुबलाल, रामलाल, राजनारायण सिंह, दिनेश कुमार, बबुंदर प्रसाद, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेमलाल, प्रदीप सिंह, लक्ष्मीकांत, माधव प्रसाद, मुराहू प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है।
ग्रामीणों ने डीएम एवं संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन शैलेश ठाकुर ने बताया कि सड़क के मरम्मत के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। जून माह के अंदर ही सड़क का मरम्मत करा दिया जाएगा।