{"_id":"601edfef8ebc3e4b4004472b","slug":"road-accidents-sonbhadra-news-vns5732404168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, चार घायल
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को बीत 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनाएं म्योरपुर के रासपहरी, अनपरा के डिबुलगंज व डाला के कजरहट के पास हुईं। राबर्ट्सगंज के कठपुरवा गांव के पास अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई।इस घटना में चार लोग घायल हुए।
म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार : थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव मेंशनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन सवार रंजीत गुप्ता (20) पुत्र भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बड़े पिता नेहरुलाल गुप्ता (55) तथा चालक आबिद खान (20) के साथ सब्जी लेने दुद्धी सब्जी मंडी जा रहा था। पुलिस के अनुसार, रासपहरी गांव के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल होने की वजह से मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।घायल दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक के छोटे भाई मंजीत गुप्ता को भी कुछ दिन पहले चोट लगी थी, उसका इलाज चल रहा है। म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है।
अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार : वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित डीबुलगंज के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार डीबुलगंज के खाद्यान कारोबारी रामचंद्र जायसवाल(50) की मौत हो गई। वह डीबुलगंज से अपने दूसरे आवास बैरपान किसी को छोड़ने गए थे। लौटते समय वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामचंद्र को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी को रेफर कर दिया। वाराणसी जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषति कर दिया।
विज्ञापन
डाला प्रतिनिधि के अनुसार : डाला-अम्माटोला मार्ग पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। कोटा ग्राम पंचायत के अम्माटोला निवासी दिलीप कुमार(22) अपनी बहन राधिका देवी(35), माता रामकुमारी(50) व बच्ची काजल(5) को लेकर बाइक से चोपन सीएचसी जा रहा था। कजरहट के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में सभी घायल हो गए। सभी को आस-पास के लोग निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल राधिका देवी को चोपन सीएचसी ले जाया गया वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
केकराही प्रतिनिधि के अनुसार: शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मिर्जापुर की ओर से राबर्ट्सगंज की ओर आ रही स्कार्पियो के कठपुरवा गांव के पास पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।