{"_id":"614ec1aa16e5496b392f432a","slug":"road-accident-in-sonebhadra-bike-riding-bank-manager-dies-due-to-truck-collision-in-long-queue-of-vehicles-on-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत, वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत, वाहनों की लगी लंबी कतार
Sat, 25 Sep 2021 11:58 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:58 AM IST
सार
सोनभद्र के चपकी स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अशीष कुमार शनिवार सुबह बाइक से दुद्धी जा रहे थे। रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर किरबिल जंगल में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में बभनी रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर किरबिल जंगल में शनिवार को इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क पर हादसा होने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवाने में सफल रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चपकी स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अशीष कुमार (30) शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे बाईक से बैंक के ही काम से दुद्धी जा रहे थे। रास्ते में नधिरा से आगे रेनुकूट की तरफ से आ रहे ट्रक ने किरबिल जंगल के पास सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक ट्रक के अगले के पहिए के नीचे आ गया। घटना में शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर जुटे लोगों ने पीआरबी 112 और बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी और बभनी थाने के इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए थे। लोगों ने तत्काल शाखा प्रबंधक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक फरार
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क के किनारे कराया तब जाकर एक घंटे बाद जाम हट सका। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।