फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra two people dead by truck

बाइक सवारों को कुचलते हुए दीवार से टकराया ट्रक, दो की मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra two people dead by truck
बभनी। रेणुकुट-बीजपुर मार्ग पर कोल डिपो टर्निंग के पास शनिवार को अम्बिकापुर से आ रहा ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए दीवार से जा टकराया। सुबह करीब सवा दस बजे हुए हादसे में तेजू गुप्ता (48) निवासी डूभा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाबूनंदन विश्वकर्मा (45) निवासी नधिरा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाबूनंदन को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर बाबूनंदन ने दम तोड़ दिया। दोनों बाइक से बभनी बाजार से अपने घर जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक व खलासी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed