फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra Two bike riders killed in separate accidents two seriously injured

सोनभद्र: अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Apr 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Apr 2022 05:02 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में बीती रात दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra Two bike riders killed in separate accidents two seriously injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में बीती रात दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बीजपुर-रेनुकूट मुख्य मार्ग की है।  मध्य प्रदेश के गहिलगढ़ निवासी सुरेश कुमार शाह (31) अपने साथी मिथिलेश कुमार प्रजापति के साथ बाइक से चेतवा के पास शादी समारोह में शामिल होने आया था।

विज्ञापन


रात में दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बीजपुर-रेनुकूट मार्ग पर नेमना जंगल के समीप  बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को रिहंद स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश  को मृत घोषित कर दिया। मिथिलेश प्रजापति का उपचार चल रहा है। उधर मौत की खबर पाकर मृतक और घायल के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन

 
बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मालो घाट स्थित टोल प्लाजा के समीप शनिवा रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर के मुताबिक बाइक सवार मिर्जापुर के तुर्रा वीआईपी कॉलोनी निवासी श्याम ऊर्फ छोटू (21) व विंध्यनगर के सेक्टर चार नवजीवन बिहार निवासी अनिल कुमार केवट (30) विंध्यनगर जा रहे थे।  चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाजा के क्रॉसिंग के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड के दूसरी लेन में जाकर गिरे। मौके से गुजर रहे लोग उनके पास पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही बाइक पर पीछे बैठे घायल श्याम की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अनिल की हेलमेट लगाने की वजह से जान बच गई। उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed