फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road accident in Sonbhadra Tanker hit two people ran away crushing Police chased and caught them

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने दो लोगों को धक्का मारा, फिर कुचलते हुए भागा; तड़पकर थम गईं सांसें

Mon, 30 Jun 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:41 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दर्दनाक हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को पिपरी थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरी तरफ, बाइक सवार दोनों युवकों की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
road accident in Sonbhadra Tanker hit two people ran away crushing Police chased and caught them
सड़क हादसे के बाद सड़क पर बिखरे सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास सोमवार को बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को पुलिस ने पीछा कर रेणुकूट में पकड़ लिया। टैंकर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

विज्ञापन


अनपरा के वेंकट मोड़ निवासी पंकज कुमार (26) और मप्र के सिंगरौली जिले के बासौरा निवासी सोनू (24) किसी काम से सोमवार को कुआरी गांव आए थे। दोपहर बाद बाइक से लौट रहे थे। गाढ़ा बैरियर के पास अनपरा की तरफ से तेज गति में आ रही टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सड़क पर गिरे दोनों युवकों को रौंदते हुए चालक टैंकर लेकर भागने लगा। हादसे में पंकज और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने टैंकर का पीछा करते हुए रेणुकूट के पास उसे पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

उधर, घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि पंकज कुमार की दो साल की बेटी और लगभग सात महीने का बेटा है।

पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों को हिंडाल्को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed