फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in sonbhadra family going to Maha Kumbh four people injured two serious

UP : सोनभद्र की घाटी में दर्दनाक हादसा..., महाकुंभ जा रहा था परिवार, डिवाइडर से टकराई कार; मची चीख-पुकार

Sun, 16 Feb 2025 03:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 03:34 PM IST
सार

Road accident in Sonbhadra : हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर चोपन थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि दंपती अपने बच्चों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहा था। घाटी से उतरते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया।

विज्ञापन
Road accident in sonbhadra family going to Maha Kumbh four people injured two serious
सोनभद्र में हादसे के बाद कार हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road accident in UP: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र मारकुंडी घाटी के नीचे रविवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत दो बच्चे कार से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के नीचे जैसे ही कार पहुंची। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन


घटना में कार सवार राधेश्याम तिवारी (52) पुत्र ललिता प्रसाद, उनका पुत्र लक्ष्य (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी पूनम और एक बच्चे को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद पूनम और एक बच्चे को अस्पताल से घर के लिए भेज दिया गया। वहीं राधेश्याम और लक्ष्य तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed