फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rinki could not even cross 100 at 408 booths

Sonebhadra News: 408 बूथों पर सैकड़ा भी पार नहीं कर सकीं रिंकी, 17 बूथों पर दहाई से भी कम वोट

Sat, 08 Jun 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rinki could not even cross 100 at 408 booths
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर एनडीए का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में करीब 408 बूथ ऐसे रहे, जहां प्रत्याशी को मिले वोट सैकड़ा भी पार नहीं कर सके। करीब 17 बूथों पर प्रत्याशी दहाई का अंक भी नहीं छू सकीं।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश बूथों पर सपा प्रत्याशी ने एकतरफा वोट हासिल किए हैं। एनडीए प्रत्याशी की सबसे खराब स्थिति चकिया और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में रही। मतगणना पूरी होने के बाद अब नतीजों पर मंथन शुरू हो गया है। बूथवार आंकड़ों के आधार पर सभी प्रत्याशी अपनी कमजोरी का आकलन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

भीतरघात करने वालों की भी पहचान की जा रही है। लोकसभा क्षेत्र के कुल 1932 बूथों के परिणाम पर नजर डालें तो एनडीए की अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल को 408 बूथों पर सौ वोट भी नहीं मिल सके। ऐसे बूथों की संख्या सबसे ज्यादा दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां के 114 बूथों पर रिंकी को मिले वोटों की संख्या 100 से भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बूथ पर दहाई से भी कम वोट मिले। इसी तरह चकिया में 89 बूथों पर आंकड़ा सौ भी कम रहा तो रॉबर्ट्सगंज में 73, घोरावल में 69 बूथ और ओबरा में 63 बूथ ऐसे रहे। चकिया विधानसभा के बूथ संख्या 214 पर रिंकी कोल को सिर्फ एक वोट मिला है। इसी बूथ पर सपा ने 36 तो बसपा ने एकतरफा 357 मत प्राप्त किए।
इसी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 334 पर रिंकी कोल को 7, बूथ संख्या 344 पर छह, 365 पर नौ और 297 पर आठ वोट मिला है। बूथ संख्या 228 पर सपा प्रत्याशी ने 399 मत पाए तो अपना दल-एस प्रत्याशी खाता भी नहीं खोल सकीं। यहां बसपा को भी सिर्फ छह वोट मिले हैं। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में भी तीन बूथों पर दहाई का आंकड़ा रिंकी कोल प्राप्त नहीं कर सकीं।
यहां उन्हें सबसे कम वोट बूथ संख्या 207 पर मिला। इस बूथ के सिर्फ आठ मतदाताओं ने एनडीए को वोट किया, जबकि सपा को 273 और बसपा को 43 वोट मिले हैं। ओबरा, घोरावल और दुद्धी में भी कई बूथों पर दहाई का आंकड़ा पार नहीं हो सका। इससे इतर इन बूथों पर सपा को एकतरफा वोट मिले तो बसपा भी कम नहीं रही।
अपना बूथ जीताकर माननीयों ने बचाई साख
लोकसभा क्षेत्र के चार में से तीन विधायक अपने क्षेत्र के मतदाता भी रहे हैं। इन तीनों ने ही अपने बूथ पर प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाबी पाई है। हालांकि उसी केंद्र में बने और आसपास के अन्य बूथों पर एनडीए प्रत्याशी को करारी हार मिली।
ओबरा विधायक व राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड का बूथ बिल्ली में है। उनके बूथ संख्या 167 पर रिंकी कोल को 221 और सपा के छोटेलाल खरवार को 158 वोट मिले हैं। बगल के बूथ 166 पर भी अपना दल जीती है, लेकिन आसपास के अन्य बूथ (169, 170, 171) पर सपा जीती है तो वहीं 165 को छोड़कर अन्य 164, 163, 162 पर अपना दल आगे है।

इसी तरह सदर विधायक भूपेश चौबे का बूथ रॉबर्ट्सगंज विधानसभा में जीजीआईसी में था। यहां बूथ संख्या 36 पर अपना दल को 184 और सपा को 168 वोट मिले हैं। इसी मतदान केंद्र में बने बूथ संख्या 37, 38 पर सपा जीती है, लेकिन 35, 34 व अन्य पर अपना दल बीस रही। चकिया विधायक कैलाश आचार्य के गांव साराडीह के दोनों बूथों पर रिंकी कोल आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed