{"_id":"61e068a3d9ff1855436815b8","slug":"rihand-hydro-lags-behind-production-target-by-59-million-units-sonbhadra-news-vns6334034166","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादन लक्ष्य से 59 मिलियन यूनिट पीछे रहा रिहंद हाइड्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादन लक्ष्य से 59 मिलियन यूनिट पीछे रहा रिहंद हाइड्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। वित्तीय वर्ष 2021-22 के तीन क्वार्टर तक रिहंद हाइड्रो निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से 59 मेगावाट पीछे रह गया। इस दौरान कभी बिजली की डिमांड न होने तो कभी ओबरा डैम का जलस्तर अधिक रहने के कारण हाइड्रो के संयंत्रों को नहीं चलाया जा सका।
रिहंद डैम के मुहाने पर 50-50 मेगावाट क्षमता की छह इकाइयों से विद्युत उत्पादन किया जाता है। 300 मेगावाट क्षमता का रिहंद जल विद्युत संयंत्र उप्र पावर कारपोरेशन को एक रुपये प्रति यूनिट से भी कम दर पर बिजली मुहैया कराता है। प्रदेश में बिजली की मांग के सापेक्ष सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर रिहंद हाइड्रो के टरबाइनों को चलाया जाता है। विद्युत गृह के एक्सईएन एसके राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष के पहले तीन क्वार्टर में विद्युत गृह के लिए 535 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस दौरान जल विद्युत से 476 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि इस समय विद्युत गृह की सभी छह इकाइयां विद्युत उत्पादन के लिए उपलब्ध हैं। सिस्टम कंट्रोल का निर्देश मिलते ही तत्काल इकाइयों को लोड पर ले लिया जाता है।
---
अंतिम क्वार्टर में 165 मियू का लक्ष्य
एक्सईएन ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम क्वार्टर में विद्युत गृह को 165 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे अवश्य हासिल किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विद्युत गृह के सभी छह टरबाइनों से उत्पादन जारी रहा।
विज्ञापन
---
पहली इकाई के ब्वायलर लाइसेंस का नवीनीकरण
अनपरा। अनपरा परियोजना की पहली इकाई के ब्वायलर लाइसेंस का बृहस्पतिवार को नवीनीकरण किया गया। अनिवार्य निरीक्षण के लिए 210 मेगावाट की इकाई को दिन भर शट डाउन रखा गया। अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि लाइसेंस रिन्यूअल के लिए इकाई को शट डाउन किया गया। निरीक्षण के बाद शाम को इसे लाइटअप किया जा रहा है। रात तक इस इकाई से उत्पादन शुरू हो जाएगा।