{"_id":"57b74f214f1c1ba2506ed0b2","slug":"rihand-dam-water-level-of-872-feet-nine-open-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद बांध का जलस्तर 872 फुट, खुले नौ गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहंद बांध का जलस्तर 872 फुट, खुले नौ गेट
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिपरी स्थित रिहंद डेम का खुला फाटक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद बांध का जलस्तर गुरुवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते अधिकतम 870 फुट को पार करते हुए 872 फुट तक जा पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए 13 में से नौ फाटक खोल दिए गए हैं। तीन पन बिजली इकाइयों को भी लगातार चलाकर डेढ़ सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन लिया जा रहा है। अभियंताओं की टीम पल-पल के हालात पर नजर रख रही है। अगर पानी का बढ़ाव नियंत्रित हुआ तो सुबह तक एक-दो फाटक बंद कर दिए जाएंगे। पानी बढ़ता रहा तो शेष फाटकों को भी खोला जा सकता है। जल विद्युत, सिंचाई विभाग की टीम के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
91 मीटर ऊंचे और 5148 वर्ग किमी कैचमेंट एरिया वाले रिहंद डैम में 2011 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब इसका पानी मौजूदा अधिकतम जलस्तर 870 फुट को पार कर गया है। 2011 में सितंबर में ऐसी स्थिति आई थी। जबकि इस बार अगस्त में ही फाटक खोलने पड़ गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामविलास यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम छह बजे रिहंद बांध का जलस्तर 867.8 था, जो शुक्रवार की सुबह 870.40 फुट पहुंच गया। नौ बजते-बजते यह 871 फुट पहुंच गया, तब एक फाटक दस मीटर तक खोलकर शाम पांच बजे तक लगातार आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम पांच बजे 872 फुट के पार जाने लगा।
हालात को देखते हुए तत्काल रिहंद के सिंचाई विभाग और जल विद्युत अभियंताओं की बैठक और नौ फाटक खोलने का निर्णय लिया गया। नौ फाटकों को दस-दस फीट तक खोलकर प्रति सेकेंड लगभग 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रिहंद में बढ़ाव को देखते हुए, तटवर्ती क्षेत्रों में हाई एलर्ट घोषित कर दिया है। पानी के बढ़ाव के कारण किनारे की तरफ बढ़ने वाली मछलियों का शिकार न शुरू हो, इसको लेकर मत्स्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अमले की तरफ से भी लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।