फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reviewed project progress and safety.

Sonebhadra News: परियोजना की प्रगति, सुरक्षा का जायजा लिया

Sun, 13 Sep 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reviewed project progress and safety.
एनटीपीसी शक्तिनगर पावर प्रोजेक्ट में तृतीय चरण विस्तार परियोजना की प्रगति जानते विद्युत नियामक
केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के अध्यक्ष जिष्णु बरुआ एवं सचिव हरप्रीत सिंह प्रूथी ने एनटीपीसी सिंगरौली का दौरा किया। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी सिंगरौली ई. प्रभाकर राव के नेतृत्व में दौरे के दौरान विद्युत उत्पादन, प्रचालन एवं तकनीकी उत्कृष्टता, तृतीय चरण विस्तार परियोजना की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व से जुड़ी विभिन्न पहल का अवलोकन हुआ।
विज्ञापन

अतिथियों का शक्तिनगर आवासीय परिसर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इं. प्रभाकर राव ने स्वागत किया। एनटीपीसी सिंगरौली के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत शिक्षा एवं बालिका सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन (जेम) की बालिकाओं को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी किट दी गई। जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल दी गई। अध्यक्ष एवं सचिव ने बालिकाओं से शिक्षा, अनुभवों एवं भविष्य की आकांक्षाओं की जानकारी ली। अतिथियों ने पौधरोपण किया। स्टेडियम परिसर में आधुनिक जिम का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed