Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Retired senior manager of Coal India hanged himself in his room.

Sonebhadra News: कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर ने कमरे में फंदा लगा दी जान

Sun, 08 Nov 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Retired senior manager of Coal India hanged himself in his room.
रॉबर्ट्सगंज विकास नगर के मृतक- योगेंद्र सिंह भंडारी(फाइल फोटो )स्रोत परिजन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर में शनिवार की सुबह कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर योगेंद्र सिंह भंडारी (72) का शव कमरे में फंदा से लटकता मिला। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। पत्नी गुरुद्वारा में अरदास करने गई थीं। लौटीं तो पति को फंदे से लटका देख शोर मचाया। योगेंद्र सिंह को एक बेटा है, जो बंगलूरू में रहता है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। लंबे समय से पति-पत्नी ही यहां रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिविल लाइन रोड पर वीरेश्वर मंदिर से मंडी समिति को जाने वाले मार्ग पर योगेंद्र सिंह भंडारी मकान बनाकर रहते थे। सुबह रोज की तरह उन्होंने दैनिक कार्य निपटाए। पत्नी गुरुद्वारा चली गईं। करीब साढ़े सात बजे वापस लौटीं और दूध लेने के बाद कमरे में गईं तो पति को फंदे से लटका देखा। आसपास के लोगों ने योगेंद्र सिंह को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। योगेंद्र सिंह भंडारी कोल इंडिया में सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा बंगलूरू में इंजीनियर है। बड़े मकान में लंबे समय से पति-पत्नी ही यहां रह रहे थे। बेटे के दूर रहने और अकेलेपन के कारण वह परेशान रहते थे। योगेंद्र सिंह कुछ महीनों से किराएदार भी ढूंढ रहे थे। इसके लिए उन्होंने बाहर बोर्ड भी लगा रखा था। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बेटे के आने का इंतजार किया जा रहा है। आशंका है कि अकेलापन के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed