फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Restrictions on officers and employees going out of the district

Sonebhadra News: अफसरों, कर्मचारियों के जिले से बाहर जाने पर रोक

Sun, 23 Nov 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on officers and employees going out of the district
सोनभद्र। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारी-कर्मचारियों के बिना अनुमति जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। अवकाश के दिन भी विद्यालय-कार्यालय खोलकर एसआईआर से जुड़े काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा है कि पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने क्षेत्र में रहकर बीएलओ की ओर से तैयार गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि में 23 नवंबर (रविवार) और 25 नवंबर (गुरु तेग बहादुर जयंती) को अवकाश होने पर भी अभियान से जुड़े विद्यालय, कॉलेज और कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी-कर्मी अनिवार्य स्थिति के अलावा जनपद से बाहर न जाए। अगर आवश्यक हो तो पूर्वानुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़े। यह निर्देश 7 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एसआईआर के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क
सोनभद्र। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के लिए सभी चुनाव कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश शुक्ल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निकायों और विकास खंड कार्यालयों में निर्वाचक हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य मतदाताओं की दुविधा का त्वरित निवारण करना और गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान करना है। इसके तहत नगर निकाय और विकास खंड कार्यालयों में भी हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्प डेस्क पर अनुभवी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि पुनरीक्षण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। ब्यूरो
----
डिजिटाइजेशन में तेजी के लिए सुपर नोडल अधिकारी तैनात
सोनभद्र। एसआईआर के डिजिटाइजेशन में तेजी लाने को विधानसभावार सुपर नोडल और ब्लॉकवार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोरावल विधानसभा में सुपर नोडल अधिकारी एडीएम (नमामि गंगे), ब्लॉक नोडल पीडी डीआरडीए, करमा ब्लॉक नोडल डीसी एनआरएलएम, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के सुपर नोडल अधिकारी एडीएम वित्त, राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक नोडल डीसी मनरेगा, चतरा नोडल उप निदेशक कृषि प्रसार, नगवां नोडल एआर कोऑपरेटिव, विधानसभा ओबरा में चोपन ब्लॉक के नोडल डीडीओ, कोन के नोडल डीपीआरओ, म्योरपुर नोडल उप श्रमायुक्त पिपरी होंगे। वहीं विधानसभा दुद्धी के सुपर नोडल अधिकारी एडीएम (न्यायिक), दुद्धी ब्लॉक नोडल जिला पूर्ति अधिकारी, बभनी नोडल जिला समाज कल्याण अधिकारी को बनाया गया है। सभी नोडल और सुपर नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन शाम 6 बजे तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। ब्यूरो

---
27 नवंबर तक पूरा करना होगा डिजिटाइजेशन
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बीएलओ, लेखपाल, कानूनगो, शिक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मी सहित सभी तैनात कर्मियों के सहयोग से 27 नवम्बर 2025 तक सभी गणना प्रपत्र एकत्र कर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने इसे महाअभियान की तरह चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed