फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Restrictions on movement of outsiders in border villages

बार्डर के गांवों में बाहरियों के आवागमन पर रोक

Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Restrictions on movement of outsiders in border villages
विंढमगंज। झारखंड प्रांत के गढ़वा जनपद में कोरोना पाजीटिव के कई केस सामने आने के बाद से झारखंड बार्डर के लगे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गांवों के रास्ते से झारखंड के गढ़वा और यूपी के सोनभद्र जनपद में आवागमन करने वालों पर रोक लगा दी गई है। रविवार को बार्डर के गांवों के रास्ते बॉस बल्ली से बैरिकेडिंग कर अवरुद्घ कर दिया गया है। साथ ही इन रास्तों से आवागमन करने वालों पर नजर रखने के लिए पांच सदस्यीय टीम व चौकीदार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना जो झारखंड राज्य के गढ़वा जिला से सटा हुआ है। इस बॉर्डर क्षेत्र से सटे हुए गांव धरतीडोलवा, बुटबेढवा, मुडीसेमर, मेंदनीखाड़, छतरपुर, छतवा, गोइठा, बैरखण, बरखोरहा गांव में संपर्क मार्ग झारखंड व उत्तर प्रदेश में आने जाने के लिए बना हुआ है। इन मार्गों पर रविवार को विंढमगंज थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद ने संबंधित गांव के ग्राम प्रधान के सहयोग से बांस बल्ली के सहारे बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद कराया।
विज्ञापन

इन गांवों के संबंधित ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया कि झारखंड राज्य के सटे जिला गढ़वा में बीते शुक्रवार की रात झारखंड राज्य के राजधानी रांची में स्थित राजेंद्र प्रसाद मेडिकल इंस्टिट्यूट से बीस कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण काफी दहशत का माहौल हो गया है। इसलिए अब इन रास्तों पर पंचायत के द्वारा निर्धारित किए गए पांच सदस्य टीम व चौकीदार हर वक्त निगरानी करेगी तथा किसी भी सूरत में इन रास्तों से झारखंड के लोगों को नहीं आने देने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में सोशल डिस्टेंस समय-समय पर साबुन के द्वारा साफ सुथरा करते रहने के साथ-साथ मास्क का प्रयोग करने की कड़ी हिदायत दी है। ग्रामीणों को बताया गया कि अपने खेतों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपना घरेलू काम आवश्यकता अनुसार करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र पासवान, सुधीर पासवान, ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक, सुरेश पाल, गरीबा पाल, अमर सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed