{"_id":"651321bae56a05ce0e0d9a8a","slug":"respond-to-notice-and-did-not-take-permission-pathology-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-3935-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नोटिस का जवाब दिया न अनुमति ली, फिर खुल गया सील पैथालॉजी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नोटिस का जवाब दिया न अनुमति ली, फिर खुल गया सील पैथालॉजी केंद्र
विज्ञापन
बीजपुर। निजी पैथालॉजी केंद्रों और अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने में विभाग नाकाम है। हाल यह है कि एक पखवाड़ा पूर्व जिस केंद्र पर नोडल अधिकारी ने ताला लगाया था, वह फिर से खुल गया है। जबकि इससे नोडल अधिकारी अनभिज्ञ बने हैं। उनकी दलील है कि अगर केंद्र खुला है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
म्योरपुर सीएचसी अंतर्गत बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक के समीप स्थित पैथालॉजी सहित दो केंद्रों को एक पखवाड़ा पहले स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ जीएस यादव के नेतृत्व में आई टीम ने सील कर दिया था। आरोप था कि केंद्र की ओर से मरीजों को गलत रिपोर्ट दी जा रही है। केंद्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने का भी निर्देश संचालकों को दिया गया।
नोटिस की समय सीमा बीतने के बाद भी उनकी ओर से रिकार्ड की जांच नहीं कराई गई। अलबत्ता निर्देशों की अनदेखी कर पैथालॉजी केंद्र का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इस संदर्भ में डॉ जीएस यादव ने बताया कि सील किया पैथोलॉजी केंद्र की ओर से अभी तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसके बाद भी अगर उसका संचालन हो रहा है तो संचालक पर एफआईआर कराई जाएगी। अभी तक इनके द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है।