फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Resolved to strengthen democracy

लोकतंत्र मजबूत करने का संकल्प

Mon, 24 Oct 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Mon, 24 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen democracy
राजकीय महिला कालेज में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं।
राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली छपका गांव होते हुए वापस महाविद्यालय में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीणों  को मतदान और वोटर लिस्ट में   नाम शामिल कराने को लेकर जागरूक भी किया।
विज्ञापन

 
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव मोहन ने छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा का शुभारंभ दीप जलाकर और सरस्वती गीत से हुआ। प्राचार्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। इसके तहत छूटे हुए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराना है।  प्राध्यापक डा. मंजूषा राय, डा. दिलीप कुमार सिंह, डा. वंदना, डा. गिरीश कुमार और डा. कुसुमलता ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन



ओबराः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवायोजना तथा ग्राम स्वराज समिति, गरिमा परियोजना, यूनीसेफ द्वारा एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता अभियान तथा  महिलाओं की स्थिति पर विशेष व्याख्यान दिए गए।  मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक  ने  मतदाता बनने के विषय में चर्चा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आईबी सिंह ने प्रेरणा दिया कि वे कैसे मतदात बन कर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते  हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. जीएन दबे ने महिला मतदाता  जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय  सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा.सुनील कुमार ने किया एवं धन्यवाद जयेंद्र कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed