फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Resolve not to buy Chinese goods

चाइनीज सामान न खरीदने का संकल्प

Fri, 21 Oct 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Fri, 21 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Resolve not to buy Chinese goods
अनपरा के सरस्वती शिशु मंदिर में चाइनीज सामान के बहिष्कार का संकल्प लेते बच्चे।
चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने से खफा सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शुक्रवार को चाइनीज सामानों को न खरीदने की शपथ ली। दीवाली पर भी चाइनीज झालरों की बजाय, मिट्टी के दिए से घर रौशन करने का संकल्प जताया। प्रार्थना सभा के दौरान सभी ने प्रतिज्ञा की कि वह चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार करेंगे और अपने देश में निर्मित  सामानों का ही उपयोग करेंगे।
विज्ञापन



 प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा की चीन हमारे देश में सामान बेचकर करोड़ों  का लाभ कमाता है लेकिन जब पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत कड़ा रुख अपनाता है तो चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाता है। कहा कि चीन के सामान भले ही सस्ते पड़ते हैं लेकिन वह देश से ऊपर नहीं। विद्यार्थियों ने भी यही संकल्प दोहराया कहा कि हम दीवाली पर भारत निर्मित सामानों का ही उपयोग करेंगे । इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प जताया। जयराम, रामू सिंह, अजीत, प्रियंका, आशा द्विवेदी आदि ने भी चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि भारत पूरी दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में सभी भारतीय एकजुट होकर चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर दें तो चीन की अकल ठिकाने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed