{"_id":"1ef82d3110bf2be514bd0e567d45bc08","slug":"resist-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र
विज्ञापन
संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और
केंद्र और पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दोनों देशों के
प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
रामलीला मैदान में सभा कर सवाल उठाया कि आखिरकार देश का चौकीदार कहां है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर में राबर्ट्सगंज के मेन चौक से जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी, नवाज शरीफ और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर नगर के रामलीला मैदान गेट पर पहुंचा, जहां भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ का पुतला दहन किया गया। इसके बाद हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पाक के कदमों में सिर झुका कर पाक को सह दे रहे हैं।
इससे आए दिन आतंकी घटनाएं हो रही हैं। पूछा कि आखिरकार खुद को देश का चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी अब कहां हैं। बार्डर पर हो रहे आतंकी हमलों से भारत के जवान शहीद हो रहे हैं। इसकी चिंता प्रधानमंत्री को नहीं है।
वे उल्टे पाकिस्तान प्रधानमंत्री के साथ दोस्ती बढ़ाकर यहां के जवानों और शहीदों की विधवाओं का अपमान कर रहे हैं। जिला सचिव आकाश कुमार सोनू और पूर्व सचिव सत्यम मिश्रा ने कहा कि पठानकोट एयरबस पर आतंकी हमले में देश के चार जवानों को शहीद होना पड़ा।
वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार गूंगी और बहरी की भूमिका निभा रही है। नगर अध्यक्ष अतुल चौबे, दिलीप सोनी और अवधेश वर्मा ने भारत में हो रही आतंकी घटनाओं की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में आशीष सिंह, शनी सिंह, अमन पांडेय, रोशन लाल यादव, नमित तिवारी, आदर्श सिंह, इमरान खां, वसीम खां, आनंद पांडेय, प्रांजल सिंह, शुभम चौबे, अभय वर्मा, फैज खां, सुमित यादव, राहुल केशरी, राजकुमार, विनायक बरनवाल आदि रहे।