फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Residents did a blockade for road repai

सड़क मरम्मत के लिए रहवासियों ने किया चक्काजाम

Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Residents did a blockade for road repai
ओबरा। स्थानीय शारदा मंदिर से डिग्री कॉलेज रोड की मरम्मत की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम पटेल के नेतृत्व में रहवासियों ने सोमवार को चक्काजाम कर दिया। परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चक्काजाम दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक जारी रहा। जिम्मेदारों के न पहुंचने से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश था।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शुभम ने बताया कि निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना के निर्माण को लेकर इस मार्ग पर ओवरलोड गाड़ी बड़ी मशीनों को लेकर आवागमन होने से यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर चलना सीधे मौत को दावत देने के बराबर है। बरसात के दिनो में आवागमन के दौरान कई राहगीर गिरकर चोटहिल हो चुके है। इस मार्ग के मरम्मत को लेकर कई बार रहवासियों द्वारा आंदोलन करने तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। बावजूद इसके जिला प्रशासन सहित जन प्रतिनिधि अनदेखी कर रहे हैं। रहवासियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी रहा। इस दौरान अनुज सिंह, पंकज गोंड, अभिनव सिंह, कुंदन सिंह, विमल मिश्रा, टिंकू मिश्रा, शुभम सिंह बारी, बबलू यादव, विकास दुबे, सूरज पांडेय, रघुनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

ओबरा। ओबरा नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र खैरटिया के ओम चौराहे पर गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी है। सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को नगर पंचायत के खिलाफ अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष (पंचायत मंच) शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदत्त दुबे ने बताया कि खैरटिया के आरओ प्लांट से ओम चौराहे तक रोड बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। सड़क पर इतने ज्यादा गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन बच्चे बूढ़े और राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यह मार्ग खैरटिया चोपन व ओबरा को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। लगभग हजारों राहगीर इस सड़क से प्रतिदिन गुजरते हैं। बताया कि इस संबंध में लिखित सूचना कई बार नगर पंचायत ओबरा को दी गई लेकिन केवल आश्वासन मिला। नगरवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस रोड का अति शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो सारे नगरवासी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी ओबरा नगर पंचायत की होगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह, मुख्तार, रमेश वर्मा, राज जायसवाल, दीपक जायसवाल, जगमोहन चेरो, गोपी मद्धेशिया, संतोष चौहान, सीताराम गुप्ता, सिद्धांत, सुरेश जायसवाल, बृजेश चौबे, सागर भारती, दिनेश वर्मा, आरएस पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed