फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reservation for tribals in Panchayat elections based on population

Sonebhadra News: पंचायत चुनाव में आबादी के आधार पर आदिवासियों को मिले आरक्षण

Fri, 12 Dec 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Reservation for tribals in Panchayat elections based on population
लोकसभा सदन मे बोलते सपा सांसद छोटेलाल खरवार।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने बृहस्पतिवार को सदन में पंचायत चुनाव में आदिवासी वर्ग को आबादी के आधार पर आरक्षण देने की आवाज उठाई। उन्होंने वर्ष 2020 के चुनाव के दौरान आरक्षण में मनमानी का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की।
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र में लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा के दौरान सपा सांसद ने यूपी के आदिवासी बहुल जिले में आदिवासियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज एससी-एसटी बहुल है। यहां यूपी की सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी रहती है। फिर भी उन्हें लोक प्रतिनिधित्व का पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

जिले में करीब 22 प्रतिशत आदिवासी आबादी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख के पदों पर आबादी के अनुसार आदिवासी वर्ग को आरक्षण दिया जाना चाहिए। वर्ष 2020 के चुनाव में इसका पालन नहीं हुआ। अलबत्ता जो क्षेत्र आदिवासी बहुल नहीं है, वहां की सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित की गई। इस मनमानी से वंचित वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में इन कमियों को दूर किया जाना चाहिए। सांसद छोटेलाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग का वोट तो लेते हैं, लेकिन उनका हक नहीं देते। उन्होंने सदन में मांग किया कि इस बार पंचायत चुनाव में आबादी के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed