फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Resentment among electricity workers due to the notice of Power Corporation

पावर कारपोरेशन की नोटिस से बिजली कर्मियों में आक्रोश

Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Resentment among electricity workers due to the notice of Power Corporation
अनपरा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने निजीकरण के विरोध में विभिन्न संगठनों की ओर से किए जा रहे ध्यानाकर्षण आंदोलन को प्रतिबंधित करने और एस्मा के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर बिजली कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रोहित राय ने कहा कि बार-बार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन नोटिस भेजकर अनावश्यक टकराव की स्थिति उत्पन्न करना चाहता है। परन्तु संगठन के पदाधिकारी इसकी परवाह न करते हुए 1 सितम्बर से पूर्वाचल के सभी जनपदों में विरोध सभायें आयोजित कर अपने मंसूबे को साफ कर चुके है। 18 सितम्बर से प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रदेश के सभी जनपदों व परियोजनाओं पर विरोध सभायें होंगी। 21 सितंबर से केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रान्त व्यापी दौरे प्रारंभ हो रहे हैं। निजीकरण की लूट के विरोध में धर्मयुद्ध का शंखनाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed