{"_id":"5e2f2fb38ebc3e4ad74f8201","slug":"republic-day-celebrated-with-great-pomp-in-sonanchal-sonbhadra-news-vns5074225106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनांचल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनांचल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस पर रविवार को पुलिस लाइंस चुर्क में मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मियों, पुलिस मित्रों और गोताखोरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। उधर कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट में डीएम ने कहा कि सरकारी सेवा में जो व्यक्ति है, पूरी इमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को जनसेवा की भावना से निभाते हुए अमर शहीदों व राष्ट्र के प्रति वफादारी निभाएं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगामी चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, तभी गणतंत्र दिवस समारोह की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने स्वर्गवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परासी दूबे गांव निवासी श्रीकांत शर्मा की पत्नी सुमित्रा देवी, मराची गांव निवासी ठाकुर प्रसाद सिंह की पत्नी फूलादेवी, कलावती देवी को अंगवस्त्रम, मिष्ठान, पुष्प एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट के गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, रमेश कुमार, चंद्रकान्त शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, इसरार अहमद खां आदि ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। अमर पाल गिरि, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी अनिल गुप्ता, मीडिया के नेसार अहमद, शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
चुर्क: पुलिस लाइंस में सांसद पकौड़ी लाल कोल ने ध्वजारोहण करने के बाद शांति के प्रतीक कबूतरों और गुब्बारा छोड़ा। इसके बाद परेड की सलामी ली और परेड की अगुवाई करने वालों से परिचय प्राप्त किया। जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डीएम एस राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने उभ्भाकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम योगदान देने वाले एएसपी अभयनाथ त्रिपाठी, स्वॉट टीम प्रभारी बृजेश सिंह, घोरावल कोतवाल सीपी पांडेय, शाहगंज एसओ भुनेश्वर पांडेय, करमा एसओ संतोष सिंह, कूप में कूद कर विक्षिप्त की जान बचाने के लिए डाला चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह, नगर पंचायत चोपन के उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ राजकुमार तिवारी, रेणुकूट चुनाव को सकुशल कराने के लिए पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय, राम मंदिर फैसले, नागरिकता संसोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवावी रामशकल चौबे, मुश्ताक खां, अजहर खां, सुशील पाठक आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सरोजमा सिंह और सौरभ तिवारी ने किया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, जिला कृषि अदधिकारी पीयूष राय, भूमि संरक्षण अधिकारी अर्पणा राय, सीओ अभिनव यादव, राम आशीष यादव आदि रहे। उधर, विकास भवन में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, सदर तहसील में एसडीएम यमुनाधर चौहान, बीएसए कार्यालय में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने ध्वजारोहण किया। सीएमओ कार्यालय पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह, जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम बहादुर गौतम, खनिज कार्यालय पर खान अधिकारी केके राय, घोरावल तहसील में एसडीएम प्रकाश चंद्र ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया
सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में स्थित वीर लोरिक परिसर में सोमवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने ध्वजारोहण किया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। माता कुमारी पिता बेचन सिंह कुशवाहा इंटर कॉलेज रेडिय़ा में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। उधर राबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पंकज कानोडिया ने झंडा फहराया। संरक्षक विजय कानोडिया, रवि सर्राफ, विनोद कानोडिया, प्रदीप खेतान, अर्पण बंका, सचिन अग्रवाल, हिमाशु केजरीवाल, रितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ओबरा: लायंस क्लब ओबरा के सदस्यों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमित सेठ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 150 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या रजनी प्रजापति, लायन बृजेश तिवारी, विमल सिंह, प्रभात बर्मन, सुनीत खत्री, कृष्णा केसरी, ओपी सिंह, उमाशंकर जायसवाल, आदित्य जायसवाल, मृदुला जायसवाल, उर्मिला सिंह आदि रहीं।
जेल अधीक्षक को मिला प्रशंसा चिह्न
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कारागार सेवा में अप्रतिम योगदान देने के लिए जिले के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को महानिरीक्षक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) प्रदान किया। सूबे के पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार द्वारा जेल अधीक्षक को प्रशंसा चिह्न देने के लिए भेजा गया था। जिला कारागार गुर्मा में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने जेल में निरुद्ध बंदियों, कल्याण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने वाले एनटीपीसी रिहंद नगर के अपर महाप्रबंधक विजय अत्री, भिक्षु बाबा जंगली दास, सुरेश केशरी, रविशंकर, गोपाल चौबे को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार ने डीडी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।