फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Republic Day 2025 SP of Sonbhadra get gallantry medal selected indomitable courage

Republic Day 2025 : सोनभद्र के SP को मिलेगा वीरता पदक, अदम्य साहस के लिए हुआ चयन; जानें खास

Sat, 25 Jan 2025 01:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 01:54 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया जाएगा। एएसपी बरेली के दाैरान उन्होंने वीरता का शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Republic Day 2025 SP of Sonbhadra get gallantry medal selected indomitable courage
सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) के लिए सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीणा को चुना गया है। उन्हें यह पदक वर्ष 2019 में बतौर एएसपी बरेली में तैनाती के दौरान अपने अदम्य साहस और वीरता के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


सात जनवरी 2019 को सुबह साढ़े पांच बजे बरेली शहर के बीचोबीच कोहड़ापीर पुलिया के पास बदमाशों ने सराफ और उनके मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 15 लाख रुपये लूटे थे। इस घटना के करीब आठ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था।
विज्ञापन


लूटे गए 15 लाख रुपये भी बरामद किए थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एएसपी अशोक कुमार मीणा ने किया था। इस दौरान उनके बॉडी प्रोटेक्टर में भी गोली लगी थी। कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। वीरता पदक के लिए चुने जाने पर अशोक कुमार मीणा ने शासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका श्रेय अपनी टीम के सभी साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरा आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा। कर्तव्यों को और अधिक समर्पण व निडरता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही समाज और देश की सेवा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed