फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reprimanded for not doing satisfactory work in inspection

निरीक्षण में संतोष जनक काम न होने पर लगाई फटकार

Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for not doing satisfactory work in inspection
दुद्धी। निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता लेवल प्रथम जीवन राम यादव ने शुक्रवार को परियोजना स्थल का स्थलीय एवं मैप के माध्यम से निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने संतोषजनक काम न होने पर कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी। आगामी बरसात में आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत सावधानी बरतने का निर्देश दिया। दुद्धी के फील्ड हास्टल गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य अभियंता ने कहा कि तकनीकी समस्याओं की वजह से स्पिलवे के बायीं ओर के राकफिल डैम का कार्य अभी बंद है। स्पिलवे पर स्लैब निर्माण के बाद नदी के बहाव को रोक दिया जाएगा। स्पिलवे पर लगने वाले रेडियल गेट के लिए कंक्रीट से स्लैब का निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था संतोषजनक कार्य नहीं कर रही है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कंक्रीट से स्लैब निर्माण का निर्देश दिया। कहा कि प्रोजेक्ट निर्माण में धन की कोई कमी नहीं होगी और 2022 तक परियोजना पूर्ण कर ली जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता हर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता सीमांत कुमार व दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, राम गोपाल, सत्य प्रकाश चौधरी, राम आशीष, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, त्रिलोकी नाथ, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed