{"_id":"5ef234658ebc3e433c6131eb","slug":"report-of-75-people-all-negative-sonbhadra-news-vns531753631","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लोगों की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लोगों की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। गैर प्रांतों व जनपदों से आए लोगों में से जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से 75 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आई। सभी निगेटिव मिले हैं। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम पूरे दिन सैंपल लेने में भी जुटी रही। मंगलवार को कुल 126 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। उधर, भवानीपुर गांव निवासी मुंबई से आए व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद संक्रमित व्यक्ति के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहां पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि आवाजाही पर रोक लग सके। लोगों को जरूरत के सामान घर में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय के अनुसार अब तक 3940 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 3616 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 3583 की निगेटिव व 33 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पाजिटिव मिले लोगों में से 29 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। चार अन्य संक्रमित मरीजों का इलाज मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। वहीं मंगलवार को सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान, तहसीलदार सुशील कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, राबर्ट्सगंज कोतवाल अंजनी कुमार राय ने सील किए विकास नगर, हर्ष नगर आदि जगहों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सील किए गए क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। उन्हें जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी की जा रही है।