फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renusagar defeated Shaktinagar by five wickets.

Sonebhadra News: रेणुसागर ने शक्तिनगर की टीम को पांच विकेट से दी शिकस्त

Mon, 02 Mar 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Renusagar defeated Shaktinagar by five wickets.
खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देते आयोजक। संवाद - फोटो : संवाद
अनपरा। सोनभद्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान में सोमवार को ऊर्जांचल कप टी-20 लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले मैच में आरसीसी रेणुसागर ने शक्तिनगर को 5 विकेट से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू ने फीता काटकर किया। पहला मैच आरसीसी रेणुसागर और शक्तिनगर के बीच खेला गया। रेणुसागर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया।
विज्ञापन

शक्तिनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। इसमें रियांश ने 44 और सौरव ने 24 रन का योगदान दिया। रेणुसागर की ओर से सतेंद्र सिक्कू ने 4 और गौरीशंकर ने 3 विकेट लिए। जवाब में आरसीसी रेणुसागर की टीम ने 5 विकेट पर 16.5 ओवर में 128 रन बनाकर जीत हासिल की। संजय ने नाबाद 44, सतेंद्र सिक्कू ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर की ओर से करन ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सतेंद्र सिक्कू रहे। संजय उपाध्याय ने उन्हें शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गैवीनाथ यादव, आलोक श्रीवास्तव, आशुतोष राय, सुशील यादव रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष योगी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में रेणुसागर, अनपरा परियोजना, एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली, निगाही, शक्तिनगर, आरसीसी रेणुसागर की कुल छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है, दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें 8 मार्च को सेमीफाइनल खेलेंगी व 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed