फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renukut Chamber of Commerce elections to be held on April 7, notification issued

Sonebhadra News: 7 अप्रैल को होगा रेणुकूट व्यापार मंडल का चुनाव, अधिसूचना जारी

Sat, 07 Mar 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Renukut Chamber of Commerce elections to be held on April 7, notification issued
रेणुकूट। रेणुकूट व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को हुई। इसमें अध्यक्ष पद के चुनाव पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष का चयन होगा। इसकी अधिसूचना भी जारी की गई।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि व्यापार मंडल का चुनाव 7 अप्रैल को होगा। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, 24 मार्च को नामों की घोषणा की जाएगी। मतदाता सूची का प्रकाशन 25 मार्च को होगा। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया। व्यापारियों ने आशा जताई कि चुनाव के माध्यम से एक मजबूत नेतृत्व का चयन होगा, जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता शिवकुमार सिंह और संचालन व्यापार मंडल के संरक्षक अमरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में व्यापार मंडल की संरक्षिका बिंदु गिरि, रियासत अली, दिनेश गुप्ता, संजय सोनी, संदीप गुप्ता, बृज किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed