फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Removed Ghorawal CO Sanjeev, new responsibility to Amit

Sonebhadra News: हटाए गए घोरावल सीओ संजीव, अमित को नई जिम्मेदारी

Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Removed Ghorawal CO Sanjeev, new responsibility to Amit
सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आधा दर्जन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। घोरावल सर्किल में लंबे समय तक रहे संजीव कटियार के जगह अमित कुमार को जिम्मेदारी मिली है। माना जा रहा है कि अनुराग पाल कांड के बाद सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सोमवार को घोरावल सर्किल से सीओ संजीव कटियार को हटाए जाने की चर्चा खूब रही। पुलिस अधीक्षक की तरफ से जारी किए गए पत्र में सीओ घोरावल संजीव कटियार को क्षेत्राधिकारी आंकिक, लाइन, यातायात के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं यातायात सीओ रहे अमित कुमार को सीओ घोरावल पद की जिम्मेदारी दी गई है। अमित को डीसीआर(जिला नियंत्रण कक्ष) का भी प्रभार मिला है। वहीं शंकर प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ओबरा को अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय क्राइम के पद पर नियुक्त किया गया है। सदर क्षेत्राधिकारी रही डा.चारू द्विवेदी को क्षेत्राधिकारी ओबरा नियुक्त किया गया है। दुद्धी सीओ रहे आशीष मिश्रा को सीओ सदर के पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं नवागत पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गोड़ को क्षेत्राधिकारी दुद्धी बनाया गया है। जबकि सीओ पिपरी और सीओ नगर अपने पद पर यथावत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed