{"_id":"673f6a1a2a7015d590088bab","slug":"registration-of-four-hospitals-two-pathology-and-one-clinic-canceled-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-120756-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार अस्पताल, दो पैथालॉजी और एक क्लीनिक का पंजीयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार अस्पताल, दो पैथालॉजी और एक क्लीनिक का पंजीयन निरस्त
विज्ञापन
सोनभद्र। मानक के विपरीत संचालित चार अस्पतालों, दो पैथाेलॉजी सेंटर और एक क्लीनिक का पंजीकरण को निरस्त कर दिया गया है। इन अस्पतालों को पूर्व में नोटिस जारी हुआ था। इन अस्पतालों और पैथोलॉली सेंटरों को सील करने का निर्देश दिया गया है।
पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने नगर व आसपास में संचालित अस्पताल, क्लीनिक की जांच की थी। इसमें खामियां मिलने पर तीन दिन पहले सीएमओ ने आकृति सर्जिकल एंड ट्राॅमा सेंटर, तृषा अस्पताल, बालाजी हाॅस्पिटल, सोनगंगा हाॅस्पिटल को नोटिस दिया था। इसी के साथ रॉबर्ट्सगंज स्थित पब्लिक पैथोलाॅजी, घोरावल बाजार स्थित एसके पैथोलॉलजी और एक क्लीनिक को भी नोटिस जारी किया था। तय समय सीमा में समुचित जवाब न देने पर उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने दो अस्पतालों को सील कर दिया है।
जिस क्लीनिक को किया था सील, फिर से संचालन शुरू
डेढ़ माह पूर्व करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर बाजार में स्थित एक क्लीनिक को गर्भपात के मामले में नाम आने के बाद सील कर दिया गया था। अब यह क्लीनिक फिर से संचालित होने लगा है। इसके विरुद्ध नोडल अधिकारी ने न तो एफआईआर करने की जहमत उठाई और न कोई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जिले में मानक के उल्लंघन पर पिछले दिनों चार अस्पताल, दो पैथोलॉली और एक क्लीनिक का पंजीकरण निरस्त किया गया है। उन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोडल अधिकारी को इन्हें सील करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।