{"_id":"609e9f748ebc3e8d5621e3a2","slug":"refilling-of-oxygen-from-karahiya-plant-started-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns589493189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में करहिया प्लांट से ऑक्सीजन की रीफिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में करहिया प्लांट से ऑक्सीजन की रीफिलिंग शुरू
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के करहिया ऑक्सीजन प्लांट में मोटर लगने के बाद बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 10.30 बजे से ऑक्सीजन प्लांट से रीफिलिंग का कार्य शुरू हो गया है।
उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 180 हॉर्स पावर के जले मोटर को रिपेयर कराने के बाद लगाया गया। ऑक्सीजन प्लांट में शाम को विद्युत आपूर्ति लगातार तीन बार ट्रिप हो जाने के से ऑक्सीजन प्लांट के कूलिंग व्यवस्था में दिक्कत होने के बाद उत्पादन में विलंब हुआ था। उसके बाद देर शाम 7.30 बजे से लगातार ऑक्सीजन प्लांट को विद्युत आपूर्ति निरंतर जारी रखा। इसके कारण रात 10.30 बजे से ऑक्सीजन प्लांट की सभी मशीनें सुचारू रूप से काम करने लगी और ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 300 से 350 ऑक्सीजन के सिलेंडर तैयार होंगे। जो जरूरत के मुताबिक अस्पतालों को आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट निर्बाध रूप से नियमित चले जिसके लिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के व्यापक कदम उठाए गए हैं। शुक्रवार को पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट भेजा गया है। वहां स्थिति का निरीक्षण करने के बाद ऑक्सीजन प्लांट में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए ठोस उपाय करने के लिए हल ढूंढगें और एक-दो दिन में ऑक्सीजन प्लांट का विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ऑक्सीजन प्लांट में विद्युत आपूर्ति के कहीं व्यवधान हुआ तो संबंधित पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट में नियमित बिजली आपूर्ति हो इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वयं संज्ञान लेकर विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए और कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित किए हैं।