फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reduced production by 11 hundred megawatts

11 सौ मेगावाट तक उत्पादन घटाया

Fri, 27 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 27 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
तीन दिनों से आंधी-बूंदाबांदी के साथ बिजली परियोजनाओं में उत्पादन घटाए रखने (थर्मल बैकिंग) का भी सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी राज्य सेक्टर की परियोजनाओं में छह सौ मेगावाट से अधिक थर्मल बैकिंग की गई। वहीं निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना में भी 464 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी हुई थी। दोपहर में आधे घंटे के लिए बैकिंग बंद हुई थी, लेकिन इसके बाद इसे लगातार रात दस बजे तक के लिए कर दिया गया।
विज्ञापन



आंधी के चलते वितरण और पारेषण लाइनों में लगातार खराबी का दौर बना हुआ है। इसके चलते जहां विद्युत खपत में तेजी से कमी आई है। शुक्रवार को अनपरा परियोजना में तीन सौ मेगावाट तथा राज्य सेक्टर की अन्य परियोजना में 325 मेगावाट के आसपास उत्पादन घटवाए रखा गया। यह स्थिति तब है जब अनपरा डी की दोनों इकाइयों से अभी उत्पादन बंद है। उधर, सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि शक्ति भवन से रात दस बजे तक तीन सौ मेगावाट उत्पादन घटाए रखने को निर्देश मिले हैं। बताया कि पूरी उम्मीद है कि शुक्रवार देर रात तक इकाई लाइटअप कर ली जाएगी। उधर, बारह सौ मेगावाट वाली लैंको परियोजना में भी 464 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी रही। डीजीएम एचआर एसके द्विवेदी ने बताया कि सुबह पौने सात बजे से बारह बजे तक थर्मल बैकिंग कराई गई। इसके आधे घंटे बाद फिर से बैकिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed