फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Records from XEN of Rinhad Dam Civil Block

रिंहद बांध सिविल खंड के एक्सईएन से अभिलेख तलब

Sun, 28 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Records from XEN of Rinhad Dam Civil Block
सोनभद्र। रिंहद बांध सिविल खंड पिपरी में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। एडीएम ने एक्सईएन रिहंद बांध सिविल खंड पिपरी को वर्ष 2015-16 व 2018-20 तक कराए गए कार्यों से संबंधित कैश बुक व अन्य अभिलेखों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में तलब किया है। तीन साल के कार्यों की फाइलें तलब किए जाने से संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुबेर सिंह, राजकुमार, आदर्श शाही समेत कुछ अन्य लोगों ने एडीएम को रिहंद बांध सिविल खंड पिपरी के अधिकारियों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने की शिकायत कर मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की थी। शिकायत के मद्देनजर एडीएम ने रिंहद बांध सिविल खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता से वर्ष 2015-16 से लेकर 2018-20 तक कराए गए कार्यों से संबंधित कैशबुक, निविदा के संबंध मेें पेपर कटिंग के अलावा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ उपखंडीय अनुबंध रजिस्टर तलब कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2015-16 से लेकर 2018-2020 तक कराए गए कार्यों से संबंधित प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ उपखंडीय कार्यादेश पुस्तिका और कराए गए कार्यों के लिए प्राप्त धन तथा खर्च का विवरण भी मांगा है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि रिंहद बांध सिविल खंड पिपरी के एक्सईएन को उपरोक्त अभिलेखों, सूचनाओं, विवरण के साथ अपने कार्यालय के कैशियर को 24 जून को सुबह 11 बजे तक भेजने के लिए कहा गया था। लेकिन कैशियर को अभिलेखों के साथ भेजा नहीं गया। इसके चलते शिकायत की जांच नहीं हो सकी। अब एक्सईएन को खुद अभिलेखों के साथ 29 जून को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संबंधित अधिकारी समय से उपस्थित नहीं होंगे तो शिकायत को सही मानते उसके उच्चाधिकारियों के पास जांच आख्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed