फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Record power generation from Obra and Rihand

ओबरा और रिहंद से रिकार्ड बिजली उत्पादन

Sun, 08 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Record power generation from Obra and Rihand
ओबरा। इस बार मानसून में भरपूर बारिश होने कारण रिहंद जलाशय में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता है। इसकी वजह से ओबरा जलविद्युत गृह ने चालू वित्तीय वर्ष में बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड कायम किया है।
विज्ञापन

प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली देने वाले इस जल विद्युत गृह ने अक्तूबर माह में ही वित्तीय साल के निर्धारित लक्ष्य को भी पीछे छोड़ दिया है। कुल 300 मेगावाट के रिहंद और 99 मेगावाट के ओबरा जलविद्युत गृहों ने चालू वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक 783 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया है। जो अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में इन दोनों बिजली घरों से 745.57 मिलियन यूनिट अधिकतम बिजली का उत्पादन हुआ था। ज्ञात हो, बीते साल अक्तूबर 2019 तक दोनों बिजली घरों से सिर्फ 240 मिलियन यूनिट ही बिजली पैदा की जा सकी थी, जबकि वर्ष 2018 में 379 मिलियन यूनिट बिजली का ही उत्पादन किया गया था। ओबरा बांध प्रखंड के अवर अभियंता मुन्ना राम ने बताया कि मौजूदा समय में ओबरा डैम का जल स्तर 192.85 मीटर है। उन्होंने बताया कि रिहन्द बांध पर स्थित पिपरी जल विद्युत गृह के टरबाइन को चालू कर ओबरा में बिजली उत्पादन में सहयोग लिया जा रहा है। इससे जरिए ओबरा हाइडिल की भी दो टरबाइनें चलाकर विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed