{"_id":"62d2ff76c2a8a632e21d0d16","slug":"received-land-for-three-ayurvedic-hospitals-construction-will-be-done-soon-sonbhadra-news-vns6643733143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए मिली जमीन, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए मिली जमीन, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में तीन आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। तीनों जगह अस्पताल के भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि मिल गई है। विभाग की तरफ से भवन निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जरूरी कार्रवाई पूरी होेते ही जल्द भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अभी तक किराए के भवन में संचालित इन आयुर्वेदिक अस्पतालों को अपना भवन मिलने से जहां सुविधाएं बढ़ेंगी। वहीं क्षेत्र के मरीजों को इलाज कराने में भी सहूलियत होगी।
जिले में कुल 21 स्थानों पर आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हो रहा है। जबकि लोढ़ी में 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हो रहा है। 21 अस्पतालों में सिर्फ छह अस्पताल ही अपने भवन में संचालित हो रहे हैं। शेष 15 आयुर्वेदिक अस्पताल या तो किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं या फिर किसी पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। किराये के मकान में पर्याप्त जगह न होने मरीजों को भर्ती कर उपचार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन और अस्पताल को खुद का भवन मिलने जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो विशिष्ट सदर ब्लॉक के तियरा स्थित स्टेडियम के समीप ग्राम समाज की खाली भूमि आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए मिल रही है। यहां करीब दस बिस्वा जमीन पर आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। भवन बनने के बाद राबर्ट्सगंज नगर में संचालित 15 बेड का अस्पताल यहां शिफ्ट किया जाएगा। इसी तरह चतरा ब्लॉक के रामगढ़ और घोरावल ब्लॉक के मूर्तिया गांव में संचालित चार-चार बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल को अपना भवन मिलने वाला है। दोनों जगह ग्राम प्रधान की तरफ से करीब पांच-पांच बिस्वा जमीन अस्पताल बनवाने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। तीनों जगह अस्पताल बनने पर खुद के भवन में संचालित होने वाले आयुर्वेदिक अस्पताल की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी।