फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ravan took away Sita by deceit

छल कर सीता को उठा ले गया रावण

Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ravan took away Sita by deceit
ेणुकूट हिण्डाल्को के रामलीला में सीता हरण का मंचन। संवाद - फोटो : SONBHADRA
भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन नगर के पिपरी इलाके में रामलीला के माध्यम से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सतना से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने रविवार की रात सीता हरण और बाली-सुग्रीव का युद्ध का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध दिया।
विज्ञापन

सोने का मृग देख सीता जी ने उसे पाने की जिद की। भगवान राम ने मृग का पीछा किया। माया रूपी मृग भगवान राम को जंगल की ओर लेकर चला गया। रावण ब्राह्मण वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने सीता का हरण कर लिया। राम व लक्ष्मण व सीता की खोज में वन-वन भटकते व विलाप करते किष्किंधा पर्वत पहुंचे। यहां भगवान राम व हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई।
विज्ञापन

दोनों का मिलाप देख दर्शक भावुक हो गए। हनुमान जी ने भगवान राम को सुग्रीव से मिलाया। राम की मित्रता सुग्रीव से हुई। सुग्रीव ने अपनी सारी समस्या भगवान राम से बताया। इसके बाद बाली व सुग्रीव का युद्ध हुआ। लीला का मंचन कर रहे सतना के राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार को लंका दहन की लीला दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अंकुर जायसवाल, सुशील गुप्ता, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed