{"_id":"693c6f3bcf59f60e86059b78","slug":"raped-on-the-pretext-of-marriage-forced-to-undergo-abortion-twice-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-138752-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात
विज्ञापन
शक्तिनगर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दो बार गर्भपात कराने के आरोपी राजकिशन बस्ती निवासी सुधीर कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पीड़िता के अनुसार तलाक के बाद वह पिता के साथ रहती थी और उपचार के लिए बीएचयू कैंसर अस्पताल वाराणसी गई थी। वहीं, उसकी मुलाकात सुधीर से हुई थी। उसने इलाज में मदद करने के बहाने भरोसा जीतकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और संपर्क में रहने लगा। आरोप लगाया कि उसने शादी का भरोसा देकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में मंदिर में सिंदूर भरकर विवाह का दावा करते हुए लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता का कहना है कि गर्भ ठहरने पर आरोपी ने उसे वाराणसी बुलाकर जूस में दवा पिला दी, जिससे गर्भपात हो गया। दोबारा गर्भवती होने पर भी जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया शादी का एग्रीमेंट कराने के बाद भी सुधीर उसे अपने साथ रखने से मुकर गया। विरोध करने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकियां देने लगा।थाना प्रभारी राम दरश राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।