फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   raksha bandhan

ाईयों की कलाई पर बहनों ने बांधी प्यार की डोर

Mon, 03 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
अनपरा काशी मोड़ में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शुभ घड़ी में बहनें भाइयों के माथे पर चंदन, तिलक लगाकर आरती उतारी फिर कलाई पर राखी बांध कर उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बदले में भाईयों ने बहनों को आजीवन सुरक्षा का वचन दिया। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बाजारों में जगह-जगह सजीं राखी एवं मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ की वजह से कई जगह जाम की स्थिति भी रहीं। रक्षाबंधन पर सुबह सात बजे से ही जगह-जगह स्थायी एवं अस्थायी राखी एवं मिठाई की दुकानें सजने लगी थी। नौ बजे के बाद बाजारों में भीड़ उमडने लगी। राबट्र्सगंज नगर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से धर्मशाला चौक के आगे तक और चंड़ी तिराहा से इमरती कालोनी के पहले तक चौतरफा जगह-जगह सजीं राखी एवं मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रहीं। रक्षाबंधन केे दिन पांच रुपये से लेकर सौ रुपये पीस तक राखी बिकी। वहीं मिठाई डेढ़ सौ रुपये किलो से लेकर आठ सौ रुपये किलो तक बिकी। सुबह 8.36 बजे से रात 8.20 बजे तक शुभ मुहुर्त में बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। भाई भी अपने बहनों को आजीवन सुरक्षा का वचन दिया। घोरावल : नगर एवं ग्रामीण इलाकों में पर्व धूमधाम से मना। मिठाई व राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी। बहनों ने भाई के माथे पर अक्षत-रोली का टीका लगाया और कलाई पर राखी बांधकर भाई की आरती उतारी। वहीं भाइयों ने नगदी, वस्त्र, आभूषण इत्यादि उपहार देकर बहन की रक्षा का संकल्प लिया। दुद्धी : में रक्षाबंधन का पर्व का धूम रहा। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी। उसके बाद कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने अपने बहनों को उपहार दिया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। ओबरा : रक्षाबंधन सोमवार को नगर में हषोज्ल्लास के साथ मनाया गया। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बहनो3ं ने अपने भाई की कलाई पर प्यार की डोर को बांधा और दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहन को सुरक्षा का वचन देते हुए उपहा।र दिया। उधर स्थानीय सुभाष तिराहे पर रक्षाबंधन के दिन लोगों को रक्षा सूत्र बांध कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए व हेलमेट लगा कर सुरक्षित चलने के लिए पुलिया ने अभियान चलाया। अनपरा : उर्जांचल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया। साथ ही सामथ्र्य के अनुसार उपहार भी दिया। यह सिलसिला सुबह शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। ाखी भाई बहनों के स्नेह का ऐसा त्योहार है जिसके लिए लोग पूरे साल इंतजार करते है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बंधकर अपने आशीवज्चनों के साथ भाई की लंबी उम्र और उन्हें जीवन में हर खुशी की कामना करती हैं। इस दिन उत्तर भारत में सावन का अंतिम सोमवार भी मनाया जा रहा है। सोमवार की प्रात: शुभ मुहूतज् में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान अनपरा,काशी मोड़, डीबुलगंज, औड़ी,ककरी, रेनुसागर, बीना, शक्तिनगर, सिंगरौली परिक्षेत्र में मिठाई और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed